गर्मी में यात्रियों को राहत, 11 समर स्पेशल ट्रेनें 87 फेरों में चलेंगी

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 11 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें कुल 87 फेरों में संचालित होंगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इन ट्रेनों का संचालन 2 अप्रैल से शुरू हो चुका है और अलग-अलग तिथियों में 16 जुलाई तक जारी रहेगा। इनका लाभ मध्य भारत, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के यात्रियों को मिलेगा।

रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों से करीब डेढ़ लाख से अधिक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की सुविधा मिल सकती है। इससे वेटिंग लिस्ट में कमी आएगी और यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

ये स्पेशल ट्रेनें कई प्रमुख रूट्स पर चलाई जा रही हैं, जिनमें दुर्ग-हरिद्वार, इतवारी-शालीमार, एलटीटी-संतरागाछी, हटिया-एलटीटी, तिरुपति-रक्सौल, पटना-चर्लपल्ली, गोंदिया-रक्सौल, एलटीटी-हावड़ा, इतवारी-मालदा टाउन और पुणे-संतरागाछी जैसे व्यस्त मार्ग शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशन जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और रायगढ़ में इन ट्रेनों का ठहराव रहेगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी।

गर्मी के मौसम में ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना कठिन हो जाता है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button