छत्तीसगढ़ PWD में जूनियर इंजीनियर के 113 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

रायपुर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) में जूनियर इंजीनियर (JE) के कुल 113 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें से 96 पद सिविल इंजीनियरिंग, जबकि 17 पद इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ब्रांच के लिए आरक्षित हैं।

इसमें 96 पद सिविल, जबकि 17 पद इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ब्रांच के लिए हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 मई से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तारीख 2 जून 2025 रखी गई है।
इस भर्ती का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापम द्वारा किया जा रहा है।
लिखित परीक्षा 13 जुलाई 2025 रविवार को होगी, जो राज्य के 5 संभागीय मुख्यालयों में सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी।

चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए केवल एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी और उसी के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी।

परीक्षा शुल्क में विशेष छूट:
छत्तीसगढ़ व्यापमं ने यह स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुल्क केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को वापस किया जाएगा जो —
छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होंगे,परीक्षा में उपस्थित रहेंगे..
और जिन्होंने शुल्क का भुगतान उसी बैंक खाते से किया होगा, जिससे ऑनलाइन आवेदन किया गया है।

आवेदन कहाँ करें?
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड, और आवेदन फॉर्म के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button