रायपुर में छाया IPL का रंग, आरसीबी खिलाड़ियों ने लिया छत्तीसगढ़ी स्वाद और संस्कृति का आनंद

रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस बार IPL के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आ रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। मैदान में उतरने से पहले खिलाड़ियों पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति और खानपान का रंग चढ़ गया।

8 मई को रायपुर पहुंची आरसीबी टीम मायरा रिजॉर्ट में ठहरी हुई है। यहां खिलाड़ियों का पारंपरिक संगीत और लोकनृत्य के साथ स्वागत किया गया। टीम के कप्तान रजत पाटीदार समेत सभी खिलाड़ियों ने कांदा भाजी, चरोटा भाजी, रागी के व्यंजन और बस्तर के प्रसिद्ध तिखुर शरबत का स्वाद लिया।

खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की आदिवासी कला, गोदना कला और चित्रकोट जलप्रपात के बारे में भी जानकारी दी गई। टैटू के शौकीन क्रुणाल पांड्या खास तौर पर गोदना कला से प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि रायपुर में उनका पहला अनुभव बेहद शानदार रहा।

आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने कहा कि रायपुर ने टीम का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया है और यहां आकर खिलाड़ियों को घर जैसा महसूस हो रहा है।

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम मेफेयर होटल में ठहरी हुई है, जहां उनके लिए भी छत्तीसगढ़ी थीम पर फूड और कल्चर एक्टिविटी आयोजित की गई है।

10 मई को रायपुर में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 13 मई को आरसीबी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

मैच देखने के लिए अनुष्का शर्मा, रितिका सजदेह, नीता अंबानी और अनंत अंबानी के रायपुर पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि विष्णुदेव साय की पहल के बाद 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल मैचों का आयोजन संभव हो पाया है, जिससे राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई