CBSE 12th Result 2025: रायपुर की पूर्वी ने हासिल किए 97.4% अंक, छत्तीसगढ़ में 82.17% विद्यार्थी पास

CBSE 12th Result 2025: रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष 82.17% छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। रायपुर की छात्रा पूर्वी साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.4% अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं, भिलाई के अधिमय गुप्ता ने 91.8% और वेदिका तिवारी ने 91.20% अंक प्राप्त किए। इस वर्ष CBSE 12वीं परीक्षा में छत्तीसगढ़ के छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। भूबनेश्वर क्षेत्र, जिसमें छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, ने 83.64% पास प्रतिशत दर्ज किया। राज्य में 82.17% पास प्रतिशत के साथ छात्रों ने कठिन मेहनत और समर्पण का परिचय दिया।
छात्र अपने परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.digilocker.gov.in, और UMANG ऐप के माध्यम से देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, SMS के माध्यम से भी परिणाम चेक किए जा सकते हैं, जहां छात्रों को CBSE12 <रोल नंबर> <जन्म तिथि (DDMMYYYY)> <स्कूल कोड> <सेंटर कोड> को 7738299899 पर भेजना होगा।
CBSE 12वीं के परिणामों ने छत्तीसगढ़ के छात्रों और अभिभावकों में उत्साह की लहर पैदा कर दी है। शिक्षकों और स्कूल प्रशासन ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने टॉपर्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





