Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा का नमकीन खाते VIDEO वायरल, हार्दिक पंड्या अब तक टीम से दूर

रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय रोहित शर्मा बस में नमकीन खाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या खिलाड़ियों के साथ रायपुर नहीं पहुंचे हैं। 10 मई को शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और RCB के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी पर सस्पेंस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर टीम के खिलाड़ी नजर आए लेकिन हार्दिक पंड्या साथ नहीं थे। इससे पहले भी उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला था। उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी। टीम प्रबंधन ने बताया कि पंड्या पीठ में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। फिलहाल उनकी वापसी को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है।

मैच की तैयारियां पूरी, टिकटों की भारी डिमांड

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। स्टेडियम के हर गेट पर वॉलेंटियर तैनात करने और SOP का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

10 मई के मैच की लगभग सभी टिकटें बिक चुकी हैं। केवल 8400 और 8000 रुपए वाली कैटेगरी की टिकटें बची हैं। इस बार दर्शकों को सिर्फ डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। QR कोड मैच वाले दिन ही एक्टिव होगा ताकि फर्जी एंट्री और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाई जा सके।

मेरिट स्टूडेंट्स को फ्री में दिखाया जाएगा IPL मैच

राज्य के 10वीं और 12वीं बोर्ड मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को IPL मैच मुफ्त में दिखाने की व्यवस्था की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। चयनित छात्रों को 10 मई की सुबह SCERT रायपुर पहुंचना होगा, जहां से उन्हें स्टेडियम ले जाया जाएगा।

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को टिकट में दिए गए गेट नंबर से ही प्रवेश मिलेगा और री-एंट्री की अनुमति नहीं होगी। 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई