रायपुर हत्याकांड का आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने के बहाने महिला की हत्या कर लूटा था घर

रायपुर में वर्ष 2021 में हुए चर्चित हत्याकांड का मुख्य आरोपी करीब तीन साल बाद गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने के बहाने महिला की हत्या कर घर से लाखों रुपए नकद और सोना लूट लिया था।

मामला टिकरापारा इलाके का है, जहां शकुंतला देवी नाम की महिला का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। जांच में सामने आया कि महिला का अपने बड़े बेटे के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए महिला और उसके छोटे बेटे ने आरोपी अजय कुमार मिश्रा से संपर्क किया था।

आरोपी ने समझौता कराने के नाम पर करीब 4 लाख रुपए लिए थे, लेकिन बाद में वह पैसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद महिला उससे मिलने उसके ठिकाने तक पहुंच गई थी। इसी रंजिश में आरोपी अपने साथी के साथ रायपुर आया और महिला के घर में ही रुक गया। मौका मिलते ही उसने महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने घर से करीब 10 लाख रुपए नकद और 30 से 35 तोला सोना लूट लिया। वारदात के बाद उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए मोबाइल, पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल बंद कर दिया और अलग-अलग शहरों में ठिकाना बदलता रहा।

हाल ही में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस की टीम अहमदाबाद पहुंच गई है और आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी।

इस मामले में लंबे समय तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के कारण जांच ठंडी पड़ गई थी और कई पुलिस अधिकारी बदल गए थे। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में नए खुलासे होने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई