रायपुर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया पुष्करणा ब्राम्हण सभा सदन का लोकार्पण

रायपुर। बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित पुष्करणा ब्राम्हण सभा सदन का लोकार्पण सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया।
इस मौके पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि उन्हें समाजजनों के बीच आत्मीयता और गौरव का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि यह सभा सदन न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा, बल्कि युवाओं के लिए मार्गदर्शन, शिक्षा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी मंच बनेगा।
उन्होंने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी और कहा कि जब समाज संगठित होता है, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होता है।
कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग, वरिष्ठ सदस्य और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।





