रायपुर में IPL 2026 की तैयारी तेज, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले IPL 2026 मुकाबलों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर अहम निर्देश दिए।

कलेक्टर ने साफ कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था, ओवररेटिंग पर रोक और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कब और किन टीमों के बीच मैच
10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस
13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स

इस सीजन में RCB ने रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है, जिससे स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

टिकट और एंट्री व्यवस्था
मैच के लिए केवल ऑनलाइन टिकट बिक्री होगी। दर्शकों को डिजिटल M-टिकट के जरिए प्रवेश मिलेगा, जिसमें QR कोड मैच के दिन ही एक्टिव होगा। स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे और एंट्री टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही होगी। दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी।

सुरक्षा और सुविधाओं पर खास ध्यान
प्रशासन ने स्टेडियम में पर्याप्त वालेंटियर, मजबूत इंटरनेट और वाई-फाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि एंट्री के दौरान कोई परेशानी न हो। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और तय SOP का पालन करने को कहा गया है।

इसके अलावा फायर सेफ्टी, मेडिकल सुविधा और आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में CCTV कैमरों से निगरानी भी की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि दर्शकों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई