रायपुर उपचुनाव: दोपहर 3 बजे तक 39.23℅मतदान सुबह से वोट डालने के लंबी कतार

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 39.23 मतदान हुआ है। रायपुर दक्षिण के अधिकतर बूथों पर कम मतदाता पहुंच रहे हैं। वहीं मठपुरेना के मतदान केंद्र में सुबह से वोट डालने के लिए कतार लगी है। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। नयापारा पोलिंग बूथ पर करीब खड़े होने को लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहस हो गई। पुलिस ने दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया है। इधर, चंगोरा भाटा मतदान केंद्र में अलग ही नजारा देखने को मिला। कांग्रेस ने वोटर्स के लिए यहां पोहा पार्टी रखी। वहीं कांग्रेस-बीजेपी दोनों पार्टी पोलिंग बूथ तक अपने वाहनों से वोटर्स को छोड़ते दिखे।इस सीट से मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। सुनील ने सुबह शुभ मुहूर्त में मतदान किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला। अश्विनी नगर से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी वोटिंग की। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की एक्ट्रेस मोना सेन ने भी वोट डाला। दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर शामिल होंगे। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button