मानसून की विदाई के बीच 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बढ़ी उमस

दिल्ली। मानसून की विदाई के साथ उत्तर भारत में एक बार फिर गर्मी का असर दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में उमस और तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 24 सितंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से मानसून की वापसी हो चुकी है। हालांकि, दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में अभी भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

IMD ने महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल और कोंकण तट पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। अन्य राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में 29 सितंबर के बाद मौसम बदल सकता है। उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक उमस भरी गर्मी बनी रहेगी, जबकि 1 अक्टूबर के बाद कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन अगले पांच दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से मानसून विदा हो गया है। यहां 1 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा, हालांकि पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में अगले 48 घंटे में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका है। वहीं महाराष्ट्र में 5 अक्टूबर तक कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button