Railway Station Rapido Launched: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अब रैपिडो बाइक सेवा की शुरुआत

Railway Station Rapido Launched: ऑटो के साथ अब रैपिडो बाइक से भी होगा स्टेशन से सफर आसान

बिलासपुर रेलवे स्टेशन से यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। (Railway Station Rapido Launched) अब ऑटो के साथ-साथ रैपिडो बाइक की सुविधा भी स्टेशन से सीधे मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुगमता बढ़ाने के लिए यह नई पहल शुरू की है।रेलवे स्टेशन में बुधवार को रैपिडो राइड हेलिंग सेवा की शुरुआत की गई। इस सुविधा का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह की उपस्थिति में एक महिला यात्री द्वारा किया गया।

ऑटो के साथ अब रैपिडो बाइक से भी होगा स्टेशन से सफर आसान,(Railway Station Rapido Launched)

अब यात्रियों को स्टेशन के बाहर ऑटो या टैक्सी खोजने की झंझट नहीं होगी। वे सीधे अपने मोबाइल ऐप से रैपिडो बाइक या ऑटो बुक कर सकेंगे। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि यात्रा भी सुरक्षित होगी। तेज़ और किफायती रैपिडो सेवा शुरू होने से अब बिलासपुर स्टेशन से शहर के प्रमुख स्थानों जैसे सीपत रोड, नेहरू चौक,सहित कई स्थानों तक पहुँचना आसान हो जाएगा। रेलवे की इस नई सुविधा से यात्रियों को जहाँ एक ओर सुविधा और सुरक्षा मिलेगी, वहीं यह कदम शहर के स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button