Railway PC: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नया रूप,स्टेशन बनेंगे स्मार्ट बिज़नेस हब

Railway PC: हर स्टेशन बनेगा विकास और रोजगार का केंद्र...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अब सिर्फ यात्रा का जरिया नहीं, बल्कि नए भारत के विकास की बड़ी पहचान बन रहा है। (Railway PC) रेलवे की गैर-किराया राजस्व (NFR) पहलें अब स्टेशनों को आधुनिक और कमाई के नए केंद्र में बदल रही हैं।

NFR पहल से रेलवे में नई क्रांति

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब स्टेशनों पर बन रहे मल्टी फंक्शनल कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स यानी MFC यात्रियों को शॉपिंग, होटल, ऑफिस और मनोरंजन जैसी आधुनिक सुविधाएँ देंगे। बिलासपुर मंडल के 18 स्टेशनों के लिए निवेशकों से रुचि पत्र मंगाए जा चुके हैं। रेलवे के गुड्स शेड और साइडिंग क्षेत्रों में अब लॉजिस्टिक्स हब और गोदाम बन रहे हैं, जहाँ व्यापारियों को माल भंडारण और लोडिंग अनलोडिंग की सुविधा मिलेगी।

अब स्टेशन कमाई और सुविधा दोनों का ठिकाना ,(Railway PC)

इससे रेलवे को लंबे समय तक राजस्व का लाभ मिलेगा।यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए एकीकृत स्टेशन सुविधा प्रबंधन (ISFM) प्रणाली शुरू की जा रही है। इसमें निजी कंपनियाँ स्टेशन की सफाई, खानपान और पार्किंग का प्रबंधन करेंगी, जबकि ट्रेन संचालन रेलवे के पास रहेगा। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है।रायपुर मंडल में अब प्रमुख स्टेशनों पर सिंगल ब्रांड आउटलेट्स खुल रहे हैं, जहाँ यात्री फैशन, हैंडीक्राफ्ट और छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पाद खरीद सकेंगे।

मृत भारत स्टेशन योजना से चमकेंगे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशन 

भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर मल्टी-लेवल पार्किंग और कैब हाल्टिंग बे की योजना तेजी से बढ़ रही है। इससे पार्किंग आसान होगी और स्टेशन परिसर में भीड़ कम होगी।यात्रियों के लिए स्वादिष्ट और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए मॉड्यूलर फूड ट्रक और रीजनल फूड यूनिट्स भी शुरू की जा रही हैं। वहीं, स्थानीय युवाओं के लिए रेलवे ने बड़ा मौका दिया है।स्टेशनों पर खानपान, विज्ञापन और पार्किंग के ठेके अब ई-नीलामी के ज़रिए दिए जा रहे हैं।

रेलवे में बदलाव की लहर 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ये सभी पहके यात्री सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम हैं। जहाँ हर स्टेशन अब विकास, रोजगार और नवाचार का नया केंद्र बन रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई