रायगढ़: अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस को बड़ी सफलता

रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर अवैध रूप से रह रहे संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत जूटमिल थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्टनगर इलाके से दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रशांत राव ने कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाकर ट्रांसपोर्टनगर के अमलीभौना रोड में घेराबंदी की। वहां से दो संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान मिथलेश महतो (33 वर्ष) और नितेश राय (28 वर्ष) के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर मिथलेश महतो के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले, जबकि नितेश राय की निशानदेही पर एक सिंगल बैरल बंदूक भी जब्त की गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मिथलेश महतो पूर्व में हत्या, आगजनी और अवैध शराब तस्करी जैसे मामलों में भी शामिल रहा है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ जूटमिल थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button