रायगढ़: बाहर से आए लोगों का पुलिस कर रही वेरिफिकेशन, 50 लोग थाना बुलाए गए

रायगढ़। शहर में बाहर से आकर रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन शुरू हो गया है। रविवार सुबह कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मोहल्लों में छापेमारी कर लगभग 50 लोगों को थाने लाया। यहां उनके आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की जांच की गई।

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस अलर्ट पर है। अब पुलिस उन लोगों की जांच कर रही है जो दूसरे राज्यों से आकर बिना वेरिफिकेशन के रायगढ़ में रह रहे हैं। पुलिस ने इंदिरा नगर और आसपास के इलाकों में कार्रवाई करते हुए इन लोगों को थाने बुलाया।

जांच में सामने आया है कि इनमें से ज्यादातर लोग मुर्शिदाबाद और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जो कामकाज के लिए रायगढ़ आए हैं। फिलहाल पुलिस को कोई संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई है।

बताया गया कि शहर में कबाड़ का काम, भवन निर्माण और अन्य मजदूरी के लिए ठेकेदार दूसरे राज्यों से मजदूर लाते हैं, लेकिन उनके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कराते। ऐसे में कई लोग बिना पुलिस को सूचना दिए किराए के मकानों में रहने लगे हैं। अब पुलिस इस पर सख्ती से निगरानी कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button