रायपुर में राधिका खेरा का बड़ा आरोप: “क्या घोटालों के पैसों से खरीदी गई ज़मीन?”

रायपुर। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं राधिका खेरा ने एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दावा किया कि “भ्रष्ट ठगेश की पाठशाला” का एक करीबी शख्स उत्तर प्रदेश के जौनपुर ज़िले के मछलीशहर में करोड़ों रुपये की ज़मीन खरीद रहा है।

राधिका ने सवाल उठाया कि ये ज़मीन किस पैसे से खरीदी गई है?

क्या ये शराब घोटाले का पैसा है?

या महादेव सट्टा ऐप से आया पैसा है?

या फिर कोयला खनन से कमाई गई रकम है?

उन्होंने पोस्ट में कलेक्टर से भी जवाब मांगा और चेतावनी दी कि अगर सच सामने नहीं आया तो वे खुद इसका खुलासा करेंगी।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

इसी के साथ कांग्रेस के हालिया प्रदर्शन में हुए आपसी झगड़े पर भी उन्होंने निशाना साधा। रायपुर में कांग्रेस के चक्काजाम के दौरान कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला और जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे के बीच कहासुनी का वीडियो वायरल हो गया है।

इस पर राधिका खेरा ने कहा कि “मेरे साथ पहले भी इसी तरह गाली-गलौज और अपमान हुआ था, लेकिन तब किसी ने मेरा साथ नहीं दिया।” उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनके साथ गलत हुआ, कांग्रेस ने चुप्पी साध ली थी, और आज भी सुशील आनंद शुक्ला पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राधिका की ये पोस्ट एक बार फिर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button