Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस पर कोटा सिस्टम लागू, 214 छापों में 1013 सिलेंडर जब्त

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और उपभोक्ताओं को नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर को कोटा सिस्टम के तहत वितरित किया जाएगा।

खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की कार्रवाई में अब तक 214 छापेमारी की गई है, जिसमें 1013 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इनमें रायपुर में सबसे ज्यादा 392 और बिलासपुर में 201 सिलेंडर शामिल हैं।

सरकार ने एलपीजी बुकिंग व्यवस्था को सरल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत व्हॉट्सऐप, मोबाइल नंबर, आईवीआरएस और वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग की सुविधा को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को आसानी हो सके।

इंडियन ऑयल ने गैस बुकिंग के लिए नए नंबर जारी किए हैं, जिनमें मोबाइल नंबर 8927225667 और आईवीआरएस 8391990070 शामिल हैं। लंबित बुकिंग को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश के सभी जिलों में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की कमी न हो। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घरेलू गैस का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही किया जाए।

नई नीति के तहत आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, स्कूल, सुरक्षा बलों के कैंप, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट को गैस की पूरी आपूर्ति मिलेगी। वहीं सरकारी कार्यालयों को पिछले उपयोग का 50 प्रतिशत और होटल-रेस्टोरेंट को 20 प्रतिशत तक गैस दी जाएगी।

उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए खाद्य विभाग का कॉल सेंटर भी सक्रिय किया गया है, जिससे लोग अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई