गुणवत्तापूर्ण कार्य ही भ्रष्टाचार का समाधान है: बिलासपुर में PWD सचिव डॉ. कमल प्रीत सिंह की समीक्षा बैठक

बिलासपुर |

लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव डॉ. कमल प्रीत सिंह ने बुधवार को बिलासपुर में विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में सड़कों की मरम्मत, कार्यों की समयसीमा और गुणवत्ता को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उन्होंने विभागीय इंजीनियरों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण और मरम्मत कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो ठेकेदार समय पर कार्य नहीं करता, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सड़क मरम्मत कार्यों को जून के अंत तक पूरा करने के निर्देश
सचिव ने विशेष तौर पर सड़कों की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्षा अब थम चुकी है और बहुत सी सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसीलिए सड़क मरम्मत कार्यों को जून के अंतिम सप्ताह तक हर हाल में पूरा करना होगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि बजट की कोई कमी नहीं है और विभाग को दी गई जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना अनिवार्य है।

राज्य सरकार की घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर भी जोर
डॉ. सिंह ने कहा कि वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य सरकार द्वारा कई निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही सुशासन तैव्हार के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन पर भी तेजी लाई जाएगी।

गुणवत्ता की जांच और सख्त कार्रवाई की चेतावनी
मीडिया से चर्चा के दौरान डॉ. सिंह ने कहा,
“अगर कहीं से भी घटिया निर्माण या गुणवत्ता में कमी की शिकायत मिलती है, तो उसकी तत्काल जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि “गुणवत्तापूर्ण कार्य करना ही भ्रष्टाचार का सबसे प्रभावी निवारण है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button