Protests: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय घेरने पहुँचे हजारों कार्यकर्ता

Protests: सड़कों से लेकर बिजली बिल तक—कांग्रेस ने पाँच सूत्री मांगों पर किया जोरदार विरोध

बिलासपुर में आज जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के आह्वान पर हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। (Protests) पाँच सूत्री मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार तनाव की स्थिति बनी, वहीं प्रशासन पूरे मामले पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है…..

सड़कों से लेकर बिजली बिल तक—कांग्रेस ने पाँच सूत्री मांगों पर किया जोरदार विरोध

सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसमूह जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में नेहरू चौक की ओर बढ़ा। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, तभी पुलिस ने एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर डिप्टी सीएम अरुण साव के बंगले के पहले बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार का सहारा भी लेना पड़ा, जिससे मौके पर हल्की झूमाझटकी की स्थिति बन गई..

Protests3 1

बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय घेरने पहुँचे हजारों कार्यकर्ता,Protests

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जिले की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने जर्जर सड़कों की मरम्मत, बिजली बिलों में अनियमितताओं पर रोक, धान खरीदी व्यवस्था में सुधार और किसानों की समस्याओं के समाधान जैसी माँगों को दोहराया। इसके साथ ही भूखंडों की रजिस्ट्री पर चल रही अघोषित रोक हटाने और गरीबों के मकानों पर चल रहे बुलडोजर अभियान को बंद करने की भी माँग की..

Protests2

 

स्थिति संवेदनशील बनी रही….

तनावपूर्ण माहौल के बीच वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार घटनास्थल पर डटे रहे। (Protests) भीड़ को काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स में लगे टीन शेड को उखाड़ दिया और आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें रोके रखा। और स्थिति संवेदनशील बनी रही….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button