Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नवा रायपुर: कर्मचारियों ने इंद्रावती भवन में मोदी की गारंटी लागू करने की मांग पर जोरदार प्रदर्शन

रायपुर। नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में सोमवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने “मोदी की गारंटी” लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को 16 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया और चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 22 अगस्त से कलमबंद–कामबंद हड़ताल शुरू करेंगे।

संचालनालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू और फेडरेशन नवा रायपुर के संयोजक संतोष वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय सरकार ने कर्मचारियों से कई वादे किए थे, जिसे “मोदी की गारंटी” कहकर प्रचारित किया गया। इनमें केन्द्र के समान महंगाई भत्ता, पेंशन लाभ, संविदा और दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगतियां दूर करना, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण और मितानिन–रसोईया–सफाईकर्मियों के वेतन में 50% बढ़ोतरी जैसी बातें शामिल थीं।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

फेडरेशन का कहना है कि सरकार ने अब तक सिर्फ कमेटियां बनाकर मामले लटका रखे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पेंशन, वेतन विसंगति, अवकाश नकदीकरण, अनुकंपा नियुक्ति और अन्य मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

प्रदर्शन के दौरान संघ के संरक्षक रामसागर कौशले, श्रीमती जगदीप बजाज, सोनाली तिड़के, संजीत शर्मा, बजरंग प्रजापति, महेंद्र साहू, हरीश बर्मन, युवराज शर्मा, प्रवीण सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की और चेताया कि अगर उनकी मांगों की अनदेखी हुई तो आंदोलन और तेज होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई