रायपुर में कुख्यात तोमर बंधुओं की संपत्ति कुर्क

रायपुर। राजधानी में फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधु वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने और संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने उनकी संपत्तियों को जब्त करना शुरू कर दिया है।

बुधवार को एसडीएम नंद कुमार चौबे, तहसीलदार और पुलिस टीम ने भाठागांव स्थित ‘साईं विला’ मकान और जमीन को कुर्क किया। कुल 3,000 स्क्वायर फीट संपत्ति कुर्क की गई, जिसमें दोनों भाइयों के हिस्से की 1,500-1,500 स्क्वायर फीट जमीन शामिल है। इसके अलावा शहर के आसपास स्थित उनकी तीन और जमीनों की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

बता दें, दोनों भाई पिछले दो महीने से फरार हैं। इसी कारण एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने उनकी गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

इस कार्रवाई पर तोमर बंधुओं के वकील ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि 18 अगस्त को दाखिल आवेदन पर 20 अगस्त को सुनवाई तय थी, लेकिन उससे पहले ही कुर्की आदेश जारी कर दिया गया। अब इस मामले की सुनवाई गुरुवार को कोर्ट में होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button