delhi vidhan sabha result on cgnn
eci
छत्तीसगढराजनीति

Press conference of Bhupesh Baghel: कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर दिल्ली में ये बोले भूपेश………

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली स्थित कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता की। इस दौरान भूपेश बघेल ने शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर इसे भाजपा का षड्यंत्र बताया। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी ने 2021-22 में कार्यवाही शुरू किया तीन साल बाद कवासी लखमा की गिरफ्तारी हुई।

कवासी लखमा ने विधानसभा में विष्णु देव सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था इसलिये बदले की भावना में उन पर कार्यवाही किया गया। कवासी लखमा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के भ्रष्टाचार पर विधानसभा में सवाल पूछा था। तारांकित प्रश्न था, उसका लिखित जवाब भी आया, मंत्री ने खुद स्वीकार किया प्रदेश में जब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी थी उस समय बिना विभाग की स्वीकृति के बिना टेंडर के पुल निर्माण करवा लिया गया। टेंडर उस दिन खुला जिस दिन कवासी ने सवाल लगाया था।

बिना टेंडर के बिना स्वीकृति के आचार संहिता के समय पुल बन रहा था। इस मामले को कवासी लखमा ने प्रमुखता से उठाया। सरकार, दोषी अधिकारी और ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय आठ दिन के भीतर ईडी ने कवासी लखमा और उनके परिवार के लोगों के यहां छापे मारे। छापे में कवासी लखमा यहां एक रुपया भी नहीं मिला और कोई कागजात भी नहीं मिला और उसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। उनको इसलिये गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार और विष्णुदेव सुशासन वाली सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया और बात यही तक नहीं रूकी कुछ दिन पहले पत्रकार मुकेश चंद्रकार सड़क मामले को उजागर किया। सड़क की स्वीकृति जो 50 करोड़ की सड़क है और लागत बढ़कर 142 करोड़ हो गया। सड़क बनी नहीं और 90 प्रतिशत भुगतान हो गया। तब पत्रकार की हत्या कर दी गई। मतलब यह है कि भ्रष्टाचार उजागर करेंगे तो ईडी गिरफ्तार कर लेगी या मौत की नींद सुला दिया जायेगा यह स्थिति है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Exit Poll: दिल्ली के अब तक 14 एग्जिट पोल सामने आए… पढ़िए! बीते दिन छत्तीसगढ़ की कंप्लीट इनसाइड स्टोरी…
Exit Poll: दिल्ली के अब तक 14 एग्जिट पोल सामने आए… पढ़िए! बीते दिन छत्तीसगढ़ की कंप्लीट इनसाइड स्टोरी… दिल्ली के अब तक के मुख्य मंत्रियों की पूरी सूची मंगलवार के दिन करें ये 5 काम, करियर से जुड़ी समस्या होगी दूर