बिलासपुर के नवनियुक्त कांग्रेस शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने दिखाएं तेवर

बिलासपुर।बिलासपुर स्थित कांग्रेस भवन में नवनियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह पूरे जोश और सख्त संदेशों के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से खास बना दिया। समारोह में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने विधिवत शपथ लेकर संगठन की कमान संभाली।

समारोह के दौरान नेताओं के संबोधनों ने साफ कर दिया कि अब संगठन में ढील नहीं चलेगी। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव का भाषण खासा चर्चा में रहा। उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ अखबारों की सुर्खियों में बने रहना नेतृत्व नहीं होता। असली नेता वही है, जो अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाए और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी के काम पर नजर रखते हैं, इसलिए दिखावे की राजनीति से बचना जरूरी है।

पदभार संभालते ही नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने बेहद कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस में अब अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिश्रा ने चेतावनी दी कि पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम करने वालों या उससे समझौता करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह कितना ही बड़ा नेता क्यों न हो। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कांग्रेस को नए सिरे से संगठित करना और हर स्तर पर अनुशासन स्थापित करना है।

कार्यक्रम में दिए गए इन बयानों से यह साफ हो गया कि बिलासपुर कांग्रेस संगठन अब नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां जवाबदेही, अनुशासन और सक्रियता ही नेतृत्व की पहचान होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई