रायगढ़ में आज चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, एसपी बंगला समेत 14 इलाकों में रहेगा असर

रायगढ़ शहर में गर्मी शुरू होने से पहले खुले बिजली तारों को बदलने के काम के चलते आज चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी स्टेशन फीडर लाइन में काम होने के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

बिजली विभाग द्वारा खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का कार्य किया जाएगा, ताकि भविष्य में हादसों की संभावना कम हो सके। यह काम मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि जरूरत पड़ने पर काम के समय में बदलाव भी किया जा सकता है।

इस बिजली कटौती का असर करीब 14 इलाकों में देखने को मिलेगा। प्रभावित क्षेत्रों में सिविल लाइन, नटवर स्कूल, एसपी बंगला, स्टेशन चौक, आटले चौक, दरोगापारा, गुजराती पारा, पथिक होटल, गुड लक होटल, रेलवे कॉलोनी, गांधीगंज, एसपी ऑफिस, निगम कॉम्प्लेक्स और नायक बाड़ा शामिल हैं।

बिजली विभाग के जोन-वन के कार्यपालन अभियंता आरके राव ने बताया कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में कवर्ड तार लगाने का काम किया जा चुका है। शेष हिस्सों में काम पूरा करने के लिए अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। विभाग ने विद्युत व्यवधान से होने वाली असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button