जिला पंचायत में महिला आरक्षण पर सियासत, इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया। बैठक के दौरान बहुमत के आधार पर इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया, जबकि कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया।

कांग्रेस सदस्यों ने किया बहिष्कार
बैठक में कांग्रेस समर्थित सदस्य शामिल नहीं हुए और उन्होंने सामान्य सभा का बहिष्कार किया। इस पर अन्य सदस्यों ने उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाए। बहुमत के चलते प्रस्ताव बिना विरोध के पारित हो गया।

भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना
प्रस्ताव पेश होने के बाद भाजपा समर्थित सदस्यों ने कांग्रेस और सहयोगी दलों पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को राजनीति में मजबूत भागीदारी देने के लिए जरूरी है, लेकिन विपक्ष राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रहा है।

सुशासन तिहार के आयोजन का फैसला
बैठक में ‘सुशासन तिहार 2026’ के आयोजन पर भी निर्णय लिया गया। 1 मई से 10 जून तक विभिन्न क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button