मंत्रिमंडल विस्तार पर सियासी तकरार, कांग्रेस ने लगाया उपेक्षा का आरोप, भाजपा ने दिया जवाब

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने साय सरकार पर बस्तर की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में बस्तर के नेताओं को जिम्मेदारी दी जाती थी। उस समय दो-दो मंत्री बस्तर से हुआ करते थे और बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर भी स्थानीय नेताओं को मौका दिया जाता था। लेकिन भाजपा सरकार वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक अनदेखी कर रही है।

इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है कि वे किसे मंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केदार कश्यप बस्तर से मंत्री हैं। वहीं, कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष हैं और वे खुद प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button