सीएम विष्णु देव साय के दौरे से पहले अंबिकापुर में सियासी बवाल, युवा कांग्रेस ने चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा का किया प्रतीकात्मक अनावरण

अंबिकापुर। जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे से ठीक पहले सियासी माहौल गरमा गया है। शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के आधिकारिक अनावरण से पहले ही युवा कांग्रेस सरगुजा जिला अध्यक्ष विकल झा और कार्यकर्ताओं ने देर रात नारियल फोड़कर तथा माल्यार्पण कर प्रतीकात्मक अनावरण कर दिया।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन भाजपा नेता रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा के लिए भव्य तैयारियां कर रहा है, जबकि शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि यह शहीद का अपमान है और प्रतिमा स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोनों प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले हुए इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक तैयारियों और सियासत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद शहर में राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

साथ ही, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष स्तर के पदाधिकारी द्वारा स्वयं प्रतीकात्मक अनावरण किए जाने को लेकर पार्टी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन और राजनीतिक दलों की तैयारियों के बीच अब सबकी नजर मुख्यमंत्री के दौरे और कार्यक्रम पर टिकी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई