नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन ‘विश्वास’ के तहत 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जामुल थाना पुलिस ने भिलाई के 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक थार कार में बैठे तीन युवकों को ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में गिरफ्तार किया। वहीं, नंदिनी थाना पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल दो आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री त्यौहार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक थार कार (CG 08 AN 8888) में तीन युवक ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक नायकर, वैभव सोनी और लुकेश सिंह उर्फ नेपाली के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
इसके अलावा, नंदिनी थाना पुलिस ने रेलवे कॉलोनी अहिवारा की मेरी जार्ज (55) और ग्राम अखोरा निवासी पोपचंद मारकंडे (30) को करीब 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जब्त सामग्री का विवरण:
10.55 ग्राम ब्राउन शुगर — कीमत ₹90,000
थार कार — कीमत ₹8,00,000
दो मोबाइल फोन — कीमत ₹60,000





