रायपुर में अपराधियों के ठिकानों पर पुलिस का छापा, कई गिरफ्तार

रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर आज 06.11.24 को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, नगर पुलिस अधीक्षक आज़ाद चौक, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती, 06 थाना प्रभारियों, थानों की टीम सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीमों द्वारा आज तड़के प्रातः 04ः00 बजे थाना सरस्वती नगर क्षेत्र के कुकुर बेड़ा एवं कोटा कॉलोनी, थाना आजाद चौक के बढ़ईपारा एवं आमापारा कॉलोनी, थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के बी.एस.यू.पी कॉलोनी भाठागांव, थाना सिविल लाईन का राजा तालाब एलॉग एक्सप्रेसवे, थाना टिकरापारा क्षेत्र के बी.एस.यू.पी कॉलोनी भाठागांव एवं संजय नगर तथा थाना तेलीबांधा क्षेत्र के बी.एस.यू.पी कॉलोनी में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, वारंटियों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध छापेमार कार्यवाही किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button