बाराती बनकर पहुंची पुलिस ने मारा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार

सक्ती। जिले में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक अनोखी और फिल्मी अंदाज में कार्रवाई कर जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया। चौकी फगुरम क्षेत्र में बाराती बनकर पहुंची जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि 3 आरोपी मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में लगातार चल रहे अभियान के तहत की गई। मुखबिर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल को अवगत कराया गया, जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा सुमित गुप्ता एवं थाना प्रभारी राजेश पटेल के मार्गदर्शन में टीम ने रणनीति बनाई।

चौकी प्रभारी अनवर अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कानाकोट के खार नहर किनारे आम जगह पर दबिश दी। मौके पर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ ये खेलते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया र गया। 26 हजार नगद, 7 मोबाइल और दो कार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 26,000 रुपये नगद, 7 मोबाइल (करीब 1 लाख रुपये कीमत) जब्त किए। साथ ही घटनास्थल के पास संदिग्ध हालत लत में खड़ी दो कार (लगभग 30 लाख रुपये कीमत) भी बरामद की रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार साहु, शिवम साहु, संजय साहु (सारंगढ़-बिलाईगढ़), भेषज किशोर साहु (सक्ती), देवेंद्र साहू (डभरा), विरेन्द्र कुर्रे, राकेश कुमार सान्डे एवं दीपक कुमार चन्द्रा (सक्ती) शामिल हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button