Police Ground Flag Hoisting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

cm विष्णुदेव साय ने गिनाए दो वर्षों के उत्कृष्ठ कार्य

​छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। (Police Ground Flag Hoisting) स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों और देशभक्ति की धुनों से गुंजायमान रहा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्षों के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों का खाका पेश किया और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया…..

प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

​बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह से ही देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुबह ठीक निर्धारित समय पर तिरंगा फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान और हर्ष फायर के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। समारोह में पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी सहित विभिन्न विभागों की 13 टुकड़ियों ने अनुशासित और भव्य मार्च पास्ट किया। परेड के निरीक्षण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति हुई, जिसमें स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की झलक दिखाई। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल, धर्मलाल कौशिक और पुलिस के आला अधिकारियों समेत भारी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा…..

सीएम विष्णुदेव साय का बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण, (Police Ground Flag Hoisting)

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछले दो वर्षों में सरकार द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने विशेष रूप से ‘महतारी वंदन योजना’ के सफल क्रियान्वयन, किसानों को धान का बकाया बोनस वितरण और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को दिए गए पक्के मकानों को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। CM साय ने कहा कि सरकार बस्तर से लेकर सरगुजा तक सुशासन की नई इबारत लिख रही है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री ने जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, शासकीय योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले उत्कृष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया……..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई