दुर्ग में एक दिन में 4 जगह चोरी, बंद मकान और वाहन बने निशाना, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग जिले में एक ही दिन में चोरी की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में चोरों ने बंद मकानों, निर्माण स्थल और सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

जामुल थाना क्षेत्र में एक वकील के निर्माणाधीन मकान में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर पानी का मोटर, केबल, लोहे काटने की मशीन सहित अन्य सामान पार कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।

इसी थाना क्षेत्र में दूसरी घटना में एक परिवार के शादी में जाने के दौरान घर को निशाना बनाया गया। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर पूजा स्थल से सोने की चैन, नकदी और एलसीडी टीवी लेकर फरार हो गए। आसपास के दो अन्य घरों में भी चोरी की वारदात सामने आई है।

मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की स्कूटी चोरी हो गई। महिला ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी स्कूटी पार्लर के बाहर खड़ी कर अंदर गई थी, लेकिन शाम को लौटने पर वाहन गायब मिला।

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के धनोरा गांव में बंद मकान में चोरी की घटना हुई। मकान मालिक के बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने दरवाजा तोड़कर घर में रखे जेवर, नकदी और अन्य सामान पार कर दिया।

पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई