PIL Filed By National Player : CBSE के बच्चों को नेशनल गेम से वंचित करने पर हाईकोर्ट सख्त
PIL Filed By National Player : नेशनल प्लेयर की याचिका पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, कोर्ट कमिश्नर नियुक्त

PIL Filed By National Player : CBSE के बच्चों को नेशनल गेम से वंचित करने पर हाईकोर्ट सख्त
नेशनल गेम में भाग लेने से वंचित किए जाने पर एक नेशनल प्लेयर छात्रा ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। छात्रा ने अपनी याचिका में कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा CBSE बोर्ड के विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर होने वाले नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने से वंचित कर दिया गया है, जो उनकी प्रतिभा और भविष्य के साथ अन्याय है।
PIL Filed By National Player : नेशनल प्लेयर की याचिका पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, कोर्ट कमिश्नर नियुक्त
हाईकोर्ट ने छात्रा की व्यक्तिगत याचिका को खारिज करते हुए इस मामले को स्वतः संज्ञान में ले लिया है। कोर्ट ने लोक शिक्षण संचालनालय से शपथपत्र के माध्यम से जवाब तलब किया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए एक कोर्ट कमिश्नर की भी नियुक्ति की है। अब इस याचिका की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी, जिससे यह उम्मीद जगी है कि बोर्ड भेदभाव के कारण खेल प्रतिभाएं प्रभावित नहीं होंगी।