12 अप्रैल को फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा, 17 केंद्रों में 5577 अभ्यर्थी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी।

परीक्षा के लिए रायपुर जिले में कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5577 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 12 अप्रैल को सुबह 7 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर से किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी और रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई