छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती, 25 जुलाई तक करें आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 25 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 जुलाई 2025 है। परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी के पास फार्मेसी में डिप्लोमा और छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में जीवित पंजीयन (लाइव रजिस्ट्रेशन) होना जरूरी है। उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए (1 जनवरी 2025 के अनुसार)। आरक्षित वर्ग को उम्र में 5 साल की छूट दी जाएगी।

अन्य पदों पर भी निकली भर्ती

व्यापमं ने डार्करूम असिस्टेंट, आग्जीलरी, इंकमैन/इंकर, जूनियर बाईंडर, हमाल, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, भृत्य और हेल्पर जैसे कुल 19 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इसके लिए भी आवेदन की आखिरी तारीख 25 जुलाई है। आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू हो चुकी है।

जूनियर बाईंडर पद के लिए उम्मीदवार का 8वीं पास होना और बाईंडिंग का 3 साल का अनुभव होना जरूरी है।

बाकी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं पास रखी गई है।

कहां से करें आवेदन?

इन दोनों भर्तियों से जुड़ी पूरी जानकारी और ऑनलाइन फॉर्म व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें।

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए ये सुनहरा मौका है, इसे हाथ से न जाने दें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button