नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दहशत: SBI केंद्र पर गोलीबारी, पुलिस जांच में जुटी

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिले में SBI ग्राहक सेवा केंद्र पर दिनदहाड़े गोली चली है। बताया जा रहा है कि दाे नाकबपाेश बदमाश लूटपाट की नियत से SBI ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और गोली चला दी। इस फायरिंग में संचालक को बचाने आई उसकी दादी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि संचालक गंभीर रूप से घायल है।

यह पूरा मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला का है। गांव में स्थित एक SBI ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर आज दिनदहाड़े लूटपाट की नियत से दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी। इस दौरान संचालक की दादी उर्मिला गुप्ता अपने पोते को बचाने के लिए सामने आ गईं, जिससे गोली उन्हीं को लग गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद बदमाश अपने बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए हैं। घायल संचालक संजू गुप्ता को इलाज के लिए कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button