Allegation of assault: पंच ने सरपंच और उपसरपंच पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Allegation of assault: बिलासपुर। राज्य सरकार के द्वारा विकास विकास कार्यो के लिए लाखों, करोड़ो रूपए विभिन्न मद से दिए जाते है। ताकि ग्राम का विकास अच्छे से हो सके। जनता को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ भी मिल सके। लेकिन शासन-प्रशासन की विभिन्न योजनाएं केवल कागजो तक सीमित रह जाती है और विकास कार्य के लिए दी हुई राशि को जनप्रतिनिधि अपना समझकर फर्जी बिल लगाकर लाखो रूपयों का बंदरबाट करने से नहीं डरते है।

ऐसे ही मामला बिलासपुर जिले के ग्राम मोहदा से सामने आ रही है। जहा के पंच प्रतिनिधी बलराम सतनामी ने आरोप लगाते हुवे बताया है। कि उनके ग्राम के सरपंच सरिता टण्डन एवं सरपंच पति कमल टण्डन एवं उप सरपंच तारन पटेल के द्वारा गांव के तालाब से मिट्टी निकाल कर बेचने एवं नदी से रेत निकाल के बेचने का कार्य करते है। तथा गांव की जनताओ के लिए आए हुवे सोसायटी का चांवल भी जनप्रतिनिधियों द्वारा बिक्री करने का आरोप लगाया गया है।

पंच प्रतिनिधी ने आरोप लगाते हुवे बताया कि सरपंच प्रतिनिधियों द्वारा इसे जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की गई है। जिसकी शिकायत इन्होंने हिर्री थाना में दर्ज़ कराई थी पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इनकी मांग है कि मामले की जांच पर अपराधियों के विरुद्ध दंडनात्मक कार्यवाही की जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button