Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पाकिस्तान की और ज्यादा बढ़ेगी मुसीबतें, भारत ने अरब सागर में उतारा INS विक्रांत

नई दिल्ली। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं. इससे पाकिस्तान खौफ में है. उसने हाल ही में रूस और तुर्किए समेत कई देशों से बात की. भारत ने पहलगाम हमले के बाद आईएनएस विक्रांत को भी समंदर में उतार दिया है. आईएनएस विक्रांत एयरक्राफ्ट कैरियर है, जो कि पाकिस्तान के लिए घातक साबित हो सकता है. भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन भंडारी ने पाक से युद्ध के मामले पर प्रतिक्रिया दी है.

लेफ्टिनेंट जनरल मोहन भंडारी ने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा, ”पाकिस्तान की हालत बहुत खराब है. उनकी सेना में गुटबंदी है. अगर पाकिस्तान ने युद्ध शुरू किया तो वह 7 से 10 दिन में खत्म हो जाएगा.” पाकिस्तान कई तरह की दिक्कतों से जूझ रहा है. उसका अफगानिस्तान से भी मसला चल रहा है. वह भारत के साथ सीधे तौर पर युद्ध नहीं कर सकता है. इसकी संभावना बहुत ही कम है.

लेफ्टिनेंट जनरल भंडारी ने बताया कि अगर पाकिस्तान युद्ध की बात नहीं सोच सकता है. उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती तेल और लूब्रिकेंट होगा. पाकिस्तान के पास टैंक चलाने के लिए ज्यादा तेल नहीं है. अगर भारतीय सेना अरब सागर का रास्ता ब्लॉग करती है तो पाकिस्तान की दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाएगी. उसे तेल मिलना बंद हो जाएगा. ऐसे में आईएनएस विक्रांत बड़ी भूमिका निभा सकता है.

पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया. अब भारत भी उसके लिए अपना एयरस्पेस बंद कर सकता है. पाकिस्तान को एयरस्पेस बंद होने से काफी नुकसान होगा. उसने भारत के लिए एयरस्पेस बंद किया है, इससे भी नुकसान है. पाक अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल के लिए पैसा लेता है. लेकिन अब भारतीय फ्लाइट्स उसे बायपास कर रही हैं.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई