मुंगेली में धान खरीदी घोटाला, ₹2.54 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, FIR दर्ज

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। हथनीकला धान खरीदी केंद्र में प्रभारी विक्रम सिंह राजपूत पर करीब ₹2.54 करोड़ के धान गबन का आरोप लगा है। मामले में सिटी कोतवाली थाना में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के बाद खुला मामला

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुंगेली में पदस्थ पर्यवेक्षक भरत लाल कौशिक ने शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि 8216.30 क्विंटल धान की हेराफेरी की गई, जिसकी कीमत ₹2,54,70,530 आंकी गई है।

जांच में सामने आई बड़ी गड़बड़ी

कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच टीम ने 8 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट सौंपी। जांच में पाया गया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में 9798.70 क्विंटल धान दर्ज था, जबकि मौके पर केवल 7534 क्विंटल ही मिला। इसके अलावा 682.30 क्विंटल वजन की कमी भी सामने आई।

धान की किस्म में भी हेरफेर

रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्ड में सरना धान 9537.10 क्विंटल दिखाया गया था, जबकि मौके पर मात्र 322 क्विंटल ही पाया गया। वहीं मोटा धान अपेक्षा से कहीं अधिक मिला, जिससे हेराफेरी की आशंका और मजबूत हो गई।

नियमों का उल्लंघन और सिस्टम से छेड़छाड़

जांच में यह भी सामने आया कि कंप्यूटर ऑपरेटर की अनुपस्थिति में डेटा एंट्री की गई और बारदाना प्रभारी के बिना ही धान की लोडिंग की गई। इससे पूरे सिस्टम में गड़बड़ी और संभावित मिलीभगत के संकेत मिले हैं।

आरोपी फरार, पुलिस जांच जारी

जांच के दौरान आरोपी विक्रम सिंह राजपूत अनुपस्थित पाया गया और उसका मोबाइल भी बंद मिला। नोटिस के बावजूद जवाब नहीं देने पर 13 अप्रैल 2026 को FIR दर्ज की गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई