Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार: 19 दिनों में 3.24 लाख क्विंटल खरीद, किसानों को मिला 62.95 करोड़ का भुगतान

रायगढ़। राज्य सरकार के निर्देशों के तहत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तेजी और पारदर्शिता के साथ जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की निरंतर निगरानी और सहकारी समितियों की सक्रिय भूमिका के कारण खरीदी कार्य में उल्लेखनीय गति आई है। धान खरीदी के 19 दिन पूरे होने तक जिले में 3,24,834.80 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

इसमें 2,891 सीमांत, 1,661 लघु और 1,486 दीर्घ किसान शामिल हैं जिन्होंने उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय किया।

किसानों को अब तक मिला 6,295.71 लाख रुपये

धान खरीदी का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से तेजी से किया जा रहा है। अब तक किसानों के खातों में 6,295.71 लाख रुपये (62.95 करोड़) सीधे हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

समय पर राशि मिलने से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं और घर निर्माण, कृषि उपकरण, पारिवारिक जरूरतें और कर्ज चुकाने जैसे कामों में राहत मिली है।

खरीदी केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं, किसानों में संतोष

जामगांव के किसान रोहित ने बताया कि खरीदी केंद्र में पेयजल, बैठने की व्यवस्था, बारदाना, हमाल और सटीक तौल मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने 5.60 क्विंटल धान बेचा और 13,266.40 रुपये तुरंत उनके खाते में जमा हो गए।

ग्राम कुकुर्दा के किसान शुकलांबर ने बताया कि इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया बेहद आसान रही।

तुम्हर टोकन मोबाइल ऐप से उन्हें घर बैठे ही टोकन मिल गया, जिससे भीड़ और प्रतीक्षा खत्म हुई।

उन्होंने 38.90 क्विंटल धान बेचा और 91,917.20 रुपये प्राप्त किए।

किसानों ने सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद साबित हुई है।

1,257.74 लाख रुपये की ऋण वसूली

खरीदी के दौरान सहकारी संस्थाओं और बैंकों के नियमों के अनुसार अब तक 1,257.74 लाख रुपये की ऋण वसूली की जा चुकी है।

ऋण समायोजन के बाद बची राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा रही है।

साथ ही, अब तक किसानों ने 113.1564 हेक्टेयर भूमि रकबा समर्पित किया है, जिससे खरीदी के आंकड़ों की सटीकता बढ़ी है।

कलेक्टर की सतत मॉनिटरिंग से काम में तेजी

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

  • खरीदी प्रक्रिया
  • भौतिक सत्यापन
  • भुगतान
  • सुरक्षा व्यवस्था
  • रियल-टाइम मॉनिटरिंग

इन सभी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे किसी भी समस्या का समाधान तुरंत हो सके।

कुल मिलाकर, रायगढ़ जिले में धान खरीदी की सुचारू प्रगति और समय पर भुगतान ने किसानों के बीच भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ाए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई