NHM कर्मचारी फिर हड़ताल की तैयारी में, 12 अप्रैल को रायपुर में होगी प्रदेश स्तरीय बैठक

रायपुर। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज NHM कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल की तैयारी में हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 12 अप्रैल को रायपुर के आमापारा में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों, भविष्य की रणनीति और आगे के आंदोलन को लेकर चर्चा की जाएगी। एनएचएम कर्मचारियों ने नियमितीकरण, ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति और मेडिकल अवकाश सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पहले एक महीने से ज्यादा समय तक हड़ताल की थी। सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया गया था, लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेशभर के जिला प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। बैठक को अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें भाजपा के घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के वादे पर भी चर्चा की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button