पति को गले लगाकर कमरे में बंद हुई नवविवाहिता, फांसी लगाकर दी जान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, युवती की शादी महज ढाई महीने पहले 19 वर्षीय युवक से हुई थी। रविवार शाम को उसने अपने पति को फोन कर घर बुलाया और तबीयत खराब होने की बात कही। पति के घर पहुंचने पर उसने सामान्य व्यवहार किया, उसे गले लगाया और फिर अचानक कमरे में जाकर खुद को अंदर से बंद कर लिया।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन घबरा गए। उन्होंने छप्पर तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां युवती साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी। घटना से पहले भी उसने तबीयत खराब होने की बात कही थी और दवा लाने के लिए कहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। न्यायिक प्रक्रिया के तहत पंचनामा किया गया है। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button