बिलासपुर में नई पुलिसिंग व्यवस्था लागू, 33 पुलिसकर्मियों का तबादला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहली बार नई पुलिसिंग व्यवस्था लागू की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत सीएसपी और एसडीओपी कार्यालयों में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इस संबंध में जारी आदेश के तहत 13 इंस्पेक्टर, 2 सब-इंस्पेक्टर सहित कुल 33 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में कई थानेदारों को हटाकर लूप लाइन भेजा गया है। चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू और तोरवा थाना प्रभारी अभय बैस को उनके पद से हटाकर अन्य स्थानों पर पदस्थ किया गया है।

नई पोस्टिंग के तहत दामोदर मिश्रा को हिर्री थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि रविशंकर तिवारी को एयरपोर्ट सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजनीश सिंह को तोरवा थाना और कृष्णचंद्र सिदार को मस्तूरी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य कई अधिकारियों को भी अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इस व्यवस्था की खास बात यह है कि सीएसपी और एसडीओपी कार्यालयों में तैनात किए गए इंस्पेक्टर अब क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों का भी समन्वय करेंगे। इससे थाना प्रभारियों का कार्यभार कम होगा और वे लंबित मामलों के निपटारे, शिकायतों की सुनवाई और थाने की व्यवस्था सुधारने पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

पुलिस विभाग के अनुसार, इस नई पहल से जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई