अब सस्ता हुआ सामान: आज से लागू हुई नई GST दरें

रायपुर। आज से देशभर में नई जीएसटी दरें लागू हो गई हैं। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे “GST उत्सव” बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की 140 करोड़ जनता को बड़ा तोहफा दिया है। नई व्यवस्था से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

सरकार ने 3 सितंबर को जीएसटी में कटौती का ऐलान किया था, जो अब 22 सितंबर से लागू हो गया है। अब केवल दो ही स्लैब रहेंगे—5% और 18%। इसका सीधा असर रोजमर्रा की चीज़ों से लेकर बड़ी खरीददारी पर पड़ेगा।

घी, पनीर जैसे खाने-पीने के सामान से लेकर कार और एसी तक सब सस्ते हो गए हैं। हालांकि कुछ कंपनियों ने अभी तक नए रेट जारी नहीं किए हैं, इसलिए उनकी अनुमानित कीमतें बताई जा रही हैं। बाजार में मिलने वाले डिस्काउंट को जोड़ दें तो ग्राहकों को और ज्यादा फायदा मिल सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button