Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

नेता जी के बेटे ने नेशनल हाइवे पर कराया फोटोशूट, वीडियो वायरल हुआ तो ID डिलीट की; अब तक कार्रवाई नहीं

बिलासपुर।  बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने नई कारों की खुशी में ऐसा जश्न मनाया कि सड़क पर चल रहे आम लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। भाजपा नेता के करीबी और कांग्रेस के पूर्व नेता विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने हाल ही में दो महंगी लग्जरी कारें खरीदीं। इस मौके को यादगार बनाने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ कारों को बीच सड़क में खड़ा कर फोटोशूट और वीडियो शूट कराया।

WhatsApp Image 2025 07 19 at 10.40.37 AM

ड्रोन कैमरे और कैमरामैन से कराया फोटोशूट

जानकारी के अनुसार, कार खरीदने के बाद वेदांश रात में दोस्तों के साथ बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर पहुंचा। वहां दो नई कारों के साथ दोस्तों की अन्य कारें भी सड़क पर खड़ी की गईं। फिर स्टूडियो से कैमरामैन और ड्रोन बुलाकर फोटोशूट और रील्स शूट की गई। पार्किंग लाइट और हाईवे की रोशनी में यह पूरी शूटिंग की गई। इस दौरान हाईवे पूरी तरह जाम हो गया और बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर ID डिलीट

वेदांश ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपनी ID से पोस्ट किया था। लेकिन जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और आलोचना शुरू हुई, तुरंत उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल डिलीट कर दी गई। हालांकि अब भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने वीडियो डाउनलोड कर अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया है।

लोगों में आक्रोश, पुलिस बनी अनजान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 8–10 लग्जरी गाड़ियां हाइवे पर लाइन से खड़ी हैं और उनके बगल में युवक मस्ती कर रहे हैं। इस हरकत से कई वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस को भी आड़े हाथों लिया है। यूजर्स का कहना है कि नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं, रसूखदारों को छूट है। यह घटना हिर्री और चकरभाठा थाना क्षेत्र के बीच की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई