बीजापुर में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

बीजापुर:जिले के पेरमपल्ली गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, नक्सली देर रात गांव पहुंचे और कवासी हूंगा नाम के ग्रामीण को घर से बाहर निकालकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों को कवासी हूंगा पर पुलिस को जानकारी देने का शक था, इसी वजह से उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में इस वारदात के बाद डर का माहौल बना हुआ है।





