Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सीतापुर विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार से मारपीट करने का आरोप लगा है। राजापुर उप तहसील के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने आरोप लगाया कि विधायक और उनके समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। वहीं विधायक पक्ष ने नायब तहसीलदार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जमीन की फाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन से जुड़े शाख शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को फाइल जमा की थी। आरोप है कि कई दिनों से उन्हें दफ्तर के चक्कर लगवाए जा रहे थे। बुधवार को जब वे उप तहसील कार्यालय पहुंचीं और फाइल पर हस्ताक्षर करने की बात कही तो नायब तहसीलदार भड़क गए। सीमा धनकी का आरोप है कि उनकी फाइल फेंक दी गई और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा गया।

इसके बाद उन्होंने विधायक रामकुमार टोप्पो को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद विधायक समर्थक उप तहसील कार्यालय पहुंच गए। इसी दौरान विवाद बढ़ गया।

नायब तहसीलदार ने विधायक और समर्थकों पर लगाया हमला करने का आरोप

नायब तहसीलदार तुषार मानिक का कहना है कि शाम के समय विधायक ने उन्हें दोबारा राजापुर बुलाया। वहां विधायक ने अपनी बहन के साथ कथित अभद्रता को लेकर सवाल किया। तुषार मानिक के मुताबिक उन्होंने अभद्रता से इनकार किया और कहा कि प्रक्रिया के तहत अगले दिन हस्ताक्षर किए जाएंगे।

आरोप है कि इसी बात पर विधायक समर्थकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने दावा किया कि विधायक ने भी उन्हें अलग ले जाकर पीटा। मौके पर पहुंचे एसडीएम फागेश सिन्हा ने बीच-बचाव कर उन्हें वहां से बाहर निकाला और अंबिकापुर ले गए।

प्रशासन ने कहा- मामले में होगी कानूनी कार्रवाई

घटना के बाद नायब तहसीलदार तुषार मानिक और अन्य राजस्व अधिकारी अंबिकापुर कोतवाली थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं विधायक पक्ष की ओर से भी शिकायत दी गई है।

सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी ली गई है। नायब तहसीलदार ने विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई