Murder: करगीखुर्द में जमीन विवाद में अधेड़ की फरसे से काटकर हत्या…

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश में जुटी टीमें

​बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करगीखुर्द में (Murder)रविवार सुबह जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में 52 वर्षीय मोहन पांडे की निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक मोहन पांडे अपने साथी शरद कौशिक के साथ सुबह करीब 9 बजे गांव पहुंचे थे, तभी आरोपी राजाराम साहू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों और फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

फरार साथियों की तलाश में जुटी टीमें (Murder)

इस हमले में मोहन पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आए शरद कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को हिरासत में ले लिया है और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों के माध्यम से दबिश दे रही है और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर हत्या के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है……….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई