Illegal possession: नगर निगम की कार्रवाई जारी, नाले के पास का 4 मंजिला मकान धराशायी

Illegal possession: बिलासपुर। सरकारी जमीन पर कब्जा और बिना अनुमति निर्माण कार्य का खेला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ज्वाली पुल पर लोगों के आवाजाही के लिए निगम ने पुलिया बनाया है। पुलिया बनते ही सरकारी जमीन पर कब्जा करना और निर्माण का काम धड़ल्ले से शुरू हो गया। जिसे निगम ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए जा रहे भवन को एक्सीवेटर के जरिए ढहाया जा रहा है।

सब इंजीनियर जुगल किशोर ने बताया कि नगर निगम और राजस्व विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा रही है। ज्वाली नाला पुल पर नजूल की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गई। जांच में यह भी बात सामने आई कि कई लोगों ने बिना नक्शा पास करवाए सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। निगम अधिकारियों के अनुसार बिना नक्शा स्वीकृत के यहां कई लोगों के द्वारा बिना अनुमति लिए निर्माण कराया गया है। यह निर्माण उसे क्षेत्र में किया गया जहां सड़क मार्ग नहीं है और भूमि नगर निगम तथा नजूल की है।

जांच टीम से इस बात की जानकारी मिली है कि प्रकाश आडवाणी द्वारा नियमों का उल्लंघन कर निर्माण कार्य कराया गया था पूर्व दिशा में डेढ़ मीटर और उत्तर दिशा में 3 मीटर अतिरिक्त निर्माण किया गया है। तीसरी मंजिल पर बिना अनुमति तान दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि निर्माणकर्ता ने भवन का मुख्य प्रवेश द्वार, वैकल्पिक मार्ग यानी ज्वाली नाला के ऊपर बने पुलिया की ओर कर दिया है। जिसे आज निगम दस्ते द्वारा तोड़ गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button