दुर्ग में मां और नाबालिग बेटा गांजा बेचते पकड़े, 1.44 किलो माल जब्त

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसके नाबालिग बेटे को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में गांजा और नकदी बरामद की है।
ग्राहकों का इंतजार करते दबोचे गए
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने बेटे के साथ इलाके में गांजा बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया।
1.44 किलो गांजा और नकदी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.442 किलोग्राम गांजा और 800 रुपए नकद बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि महिला अपने बेटे के साथ मिलकर अवैध रूप से गांजा बेच रही थी।
महिला जेल भेजी, नाबालिग सुधार गृह में
पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले और नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।





