तखतपुर में बंदर की एयर गन से हत्या, वन विभाग ने जांच शुरू की

तखतपुर: एक बंदर को एयर गन से गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों में गुस्सा है। उन्होंने तखतपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, बंदर की मौत का पता पोस्टमार्टम के बाद चला। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके शरीर में एयर गन की गोली लगी थी और दो छर्रे भी निकाले गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर के रेंजर ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक अपराध रिपोर्ट (पीओआर) दर्ज कर ली है।

फॉरेस्ट विभाग अब जांच कर रहा है और इलाके में जिन लोगों के पास एयर गन है, उनकी सूची बनाई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वन्यजीव प्रेमियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई